Politics

विवादित बयान: राजभर ने कहा बसपा और भाजपा का मेल हो गया, जो यूपी में बड़ा खेल हो गया’, 122 सीटों पर भाजपा ने तय किए बसपा प्रत्याशी

विवादित बयान: यूपी विधानसभा चुनाव में हार मिलने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक नया दावा किया है। उनका कहना है कि पूर्वांचल की 122 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर निर्णय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में हुआ जबकि उन्हें सिंबल बहुजन समाज पार्टी (बसपा) कार्यालय में दिया गया। उन्होंने दावा किया कि वे इसका सबूत भी दे सकते हैं।
ओपी राजभर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”चाहे बसपा हो या कांग्रेस, चार बार सत्ता में रह चुकीं पार्टियों ने भाजपा को समर्थन दिया। उनके वोट कहां गए।” उन्होंने कहा, ”हमने विधानसभा वार रिव्यू करने का निर्णय लिया है। उसकी रिपोर्ट्स में हमारी जो कमियां मिलेगीं, जिन्हें हम ठीक करने की कोशिश करेंगे। बसपा और भाजपा का मेल हो गया, जो यूपी में बड़ा खेल हो गया।”

ओपी राजभर इससे पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं। चुनाव से पहले उन्होंने बेसहारा पशुओं के मुद्दे पर एक जनसभा में कहा था कि भाजपा वाले दिखें तो उन्हें सांड़ के साथ ही बांध दो। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया था कि योगी आदित्यनाथ उनकी हत्या कराना चाहते हैं।

उन्होंने कहा था कि अगर प्रदेश में उनकी सरकार बनती है तो बाइक पर तीन लोग सवारी कर सकेंगे। इसके लिए उनका चालान नहीं कटेगा। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हो सका तो जीप और ट्रेन का भी चालान काटा जाएगा। हाल ही में संपन्न यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली सुभासपा को छह सीटों पर जीत मिली है। सुभासपा ने 18 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top