मिठौरा प्रभारी मणिकांत द्विवेदी की रिपोर्ट
महराजगंज/ सिंदुरिया
महराजगंज: सिंदुरिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत बरवां कला निवासी रज्ज़ाक पुत्र सलीम अली को सिंदुरिया पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबीर की सूचना पाकर मौके से 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार करके उसके विरुद्ध स्थानीय थाने में मु.अ.सं. 19/22, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर उसे तत्काल चालान न्यायालय भेज दिया ।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रामकृष्ण यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित को चालान न्यायालय भेज दिया गया ।