तेलंगाना: तेलंगाना के निजामाबाद जिले के बोधन में पिछले कुछ दिनों से तनाव फैला हुआ है। दरअसल, यहां शिवाजी महाराज की प्रतिमा को लगाने को लेकर दो राजनीतिक गुटों में झड़प हुई, जिसके बाद से यहां धारा 144 लगा दी गई है। दरअसल तेलंगाना के निजामाबाद जिले के बोधन कस्बे में रविवार को दो समूहों के बीच छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया।
इस घटना में एक कांस्टेबल घायल हो गया और उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। निजामाबाद के पुलिस आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि इलाके में तनाव को देखते हुए कि धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। पुलिस के मुताबिक, एक गुट ने छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति लगाई थी, जिसका दूसरे गुट ने विरोध किया था।
इसके चलते दोनों गुटों के बीच विवाद हुआ और फिर दोनों तरफ से पथराव हुआ। पुलिस ने बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया गया। इस दौरान एक कांस्टेबल भी घायल हो गया। कानून व्यवस्था के प्रभारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रतिमा स्थापित करने के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। मौके पर शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारियां की गयी।