Business

जोमैटो: ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने वालों के लिए खुशखबरी, जोमैटो अब 30 नही बल्कि 10 मिनट में पहुंचाएगी गरमा गरम खाना

जोमैटो: Zomato भारत में अपनी फूड डिलीवरी सर्विस के लिए जाना जाता है। ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने वालों के लिए खुशखबरी है, अब ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप जोमैटो 30 मिनट में नहीं बल्कि सिर्फ 10 मिनट में आपके घर गरमा-गरम खाना पहुंचाएगी। कंपनी के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, मुझे लगता है कि जोमैटो का 30 मिनट की डिलीवरी का औसत समय बहुत धीमा है। यह जल्द ही चलन से बाहर हो जाएगा। अगर हम इसे नहीं बदलते हैं तो कोई और यह काम करेगा।

गोयल ने कहा, नई सुविधा अप्रैल से गुरुग्राम के चार स्टेशन से शुरू होगी। जल्द डिलीवरी करने का वादा बड़े फिनिशिंग स्टेशनों के नेटवर्क पर निर्भर करेगा, जो अधिक मांग वाले ग्राहकों के इलाकों के आसपास स्थित होगा। प्राथमिकता के आधार पर अगल-अलग रेस्टोरेंट्स के सबसे ज्यादा बिकने वाले 20-30 उत्पाद रखेंगे। कंपनी इसे सुनिश्चित करने के लिए डिश-लेवल डिमांड प्रेडिक्शन एल्गोरिदम और इन-स्टेशन रोबोटिक्स पर भी बहुत ज्यादा निर्भर होगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि डिलीवरी पार्टनर की ओर से चुने जाने पर खाना ताजा और गरमा-गरम हो।

गोयल ने कहा- टेक इंडस्ट्री में बने रहने का सिर्फ एक ही तरीका है…इनोवेशन (नवाचार) करना और आगे बढ़ना। इसलिए अब हम अपने 10 मिनट में फूड डिलीवरी ऑफर ‘जोमैटो इंस्टा’ के साथ आए हैं। इसमें गुणवत्ता और सुरक्षा को कोई समझौता नहीं होगा। यह आठ सिद्धातों पर आधारित होगी, जिसमें ताजा खाने की उच्च गुणवत्ता और साफ-सफाई भी शामिल है। उधर, जोमैटो की इस सुविधा का विरोध भी होने लगा है। रेस्टोरेंट फेडरेशन का कहना है कि यह सही नहीं है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top