Sports

आईपीएल 2022: CSK में एक बड़ा बदलाव, IPL से दो दिन पहले धोनी ने छोड़ी कप्तानी, CSK की कमान सौंपी जडेजा को

आईपीएल 2022: इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के शुरू होने में सिर्फ दो दिन का समय बाकी है। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के आगामी सीजन की शुरुआत 26 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में चार बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबले से होगी। अब

आईपीएल 2022 के शूरू होने में महज दो दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से चौंकाने वाला फैसला किया है। उन्होंने टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी सौंप दी है। धोनी ने खुद से कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। वे आईपीएल के 15वें सीजन में बतौर खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे।

गत चैंपियन चेन्नई को 26 मार्च को कोलकाता के साथ वानखेड़े स्टेडियम में पहला मुकाबला खेलना है लेकिन उससे पहले चार बार की चैंपियन सीएसके में यह एक बड़ा बदलाव हुआ है। सीएसके की तऱफ से गुरुवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, “महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है और रवींद्र जडेजा को टीम की कमान सौंपने का फैसला किया है।

धोनी आईपीएल इतिहास के दूसरे सफल कप्तान हैं। उनके नेतृत्व में सीएसके ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में चार बार खिताब जीता। धोनी की अगुआई में चेन्नई ने 121 मैच जीते। जडेजा जो 2012 से टीम का अहम हिस्सा हैं, वह सीएसके के सिर्फ तीसरे कप्तान हैं।

धोनी इस सीजन और इसके आगे भी चेन्नई का हिस्सा बने रहेंगे।”सीएसके ने इस बार आईपीएल नीलामी से पहले धोनी-जडेजा समेत चार खिलाड़ियों को रिटेन किया था। जडेजा को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए में सबसे अधिक पैसे के साथ रिटेन किया था। लेकिन धोनी को इस सीजन के लिए 12 करोड़ रुपए में ही रिटेन किया गया। इससे बाद से ही इस बात की अटकलें लगाई जा रही थी कि जडेजा को कप्तान बनाया जा सकता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top