शपथ ग्रहण समारोह: यूपी में इतिहास रचते हुए योगी आदित्यनाथ ने आज लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही वह प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा सत्ता संभाली है। गुरुवार को योगी आदित्यनाथ ने सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया था।
बेबी रानी मौर्य को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। वह उत्तराखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं। विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। स्वतंत्र देव सिंह को योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्री बनाया गया है। वह यूपी भाजपा अध्यक्ष हैं।
केशव प्रसाद मौर्य ने दोबारा उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। विधानसभा चुनावों में हार के बावजूद भाजपा आलाकमान ने उन पर भरोसा बनाए रखा है। योगी और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण को लेकर लखनऊ में भव्य तैयारियां की गई हैं। राजधानी की कई सड़कों पर जाम लगा हुआ है।
अधिक जानकारी के लिए इस 👇 लिंक पर जाएं….
