India

दुनिया के शीर्ष-10 अमीर : रिलायंस समूह के मालिक मुकेश अंबानी ने अडाणी समूह के मुखिया गौतम अडाणी को पछाड़ा, बने एशिया के सबसे अमीर, अडाणी 11वें स्थान पर

अंबानी-अडाणी: रिलायंस समूह के मालिक मुकेश अंबानी ने अडाणी समूह के मुखिया गौतम अडाणी को पीछे छोड़ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है l रिलायंस समूह के मालिक मुकेश अंबानी की संपत्ति एक बार फिर 100 अरब डॉलर के करीब पहुंच गई है। इसके साथ वह दुनिया के अमीरों की सूची में 9वें नंबर पर आ गए हैं।

अडाणी समूह के गौतम अडाणी 11 वें नंबर पर खिसक गए हैं। फोर्ब्स के रीयल टाइम डाटा के अनुसार, शुक्रवार की शाम मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 98.4 अरब डॉलर रह, जबकि गौतम अडाणी की 97.1 अरब डॉलर। दुनिया के शीर्ष-10 अमीरों में मुकेश अंबानी अकेले भारतीय करोबारी हैं। रूस-यूक्रेन संकट के बाद हाल में घरेलू शेयर बाजार में आई गिरावट से इन दोनों की संपत्तियों में भी कमी देखने को मिली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स इस समय अक्तूबर, 2021 के अपने सर्वोच्च स्तर से करीब 10 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।

दुनिया के अमीरों की सूची में टेस्ला के मालिक एलन मस्क पहले स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 270.9 अरब डॉलर है। अमेजन के जेफ बेजोस दूसरे, अर्नाल्ड बनॉल्ट तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स इस सूची में चौथे और दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे पांचवें स्थान पर काबिज हैं।

4 फरवरी को मुकेश अंबानी दुनिया के अमीरों की सूची में 11 वें नंबर पर थे, जो अब 9वें नंबर पर हैं। वे 6 जनवरी, 2021 को शीर्ष-10 की सूची से बाहर हो गए थे। हालांकि, 23 सितंबर को वापस अमीरों की सूची में आए और 16 अक्तूबर, 2021 को फिर बाहर हो गए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top