योगीराज 2.0: कल विधानसभा चुनाव में नवनिर्वाचित विधायक विधानसभा के मंडप में शपथ लिए। प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित प्रदेश के सभी वरिष्ठ विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । इसके बाद सतीश महाना ने नामांकन दाखिल किया।
यूपी विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया। इस पद के लिए एक ही नामांकन हुआ है। अत: उनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। इसकी औपचारिक घोषणा मंगलवार को लखनऊ में होगी। नामांकन करते समय उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव मंगलवार को दोपहर 3 बजे विधानसभा के मंडप में होगा।
महाना विधानसभा अध्यक्ष की आसंदी संभालने वाले कानपुर के दूसरे नेता होंगे। इससे पहले वर्ष 1990-91 में मुलायम सिंह यादव की सरकार में कानपुर के हरिकिशन श्रीवास्तव विधानसभा अध्यक्ष रहे। महाना के विधानसभा अध्यक्ष बनने से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूसरी पारी में खाली हाथ कानपुर की झोली में भी एक अहम पद आ जाएगा। सतीश महाना लगातार आठवीं बार विधायक चुने गए हैं। भाजपा की पिछली कई सरकारों में वह मंत्री की भूमिका में रहे हैं। इस बार वह बिल्कुल अलग भूमिका में नजर आएंगे। योगी की पहली सरकार में पड़ोसी जनपद उन्नावस हृदयनारायण दीक्षित विधानसभा अध्यक्ष रहे। इस बार यह गौरव कानपुर को मिला है।
अधिक जानकारी के के लिए इस👇 लिंक पर जाएं….
