International

रूस और यूक्रन: रूस और यूक्रन के बीच चल रही जंग का आज 34 वां दिन, यूक्रेन के सपोर्ट में उतरीं प्रियंका चोपड़ा, पोस्ट मे लिखी ये बात…..

रूस और यूक्रन: 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस ने हमला किया था। इसके बाद से अब तक जंग जारी है। रूस यूक्रेन के कई शहरों को तबाह कर चुका है। रूस और यूक्रन के बीच चल रही जंग को आज 34 दिन हो गए हैं। एक महीने से जारी जंग के बीच यूक्रेन में तबाही का ऐसा भयावह मंजर देखने को मिल रहा है कि लोगों के रौंगटे खड़े हो रहे हैं।

पूरी दुनिया इस युद्ध के चलते यूक्रेन को सपोर्ट करती नजर आ रही है, इन लोगों में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के कई सितारें भी शामिल हैं। इसका असर दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड कहे जाने वाले ऑस्कर में भी देखने को मिला था, जब मशहूर अमेरिकी स्टार शॉन पेन ने ऑस्कर को बायकॉट करने की मांग की थी। उनकी शर्त थी की यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को आमंत्रित किया जाए।

इन्हीं सितारों की लिस्ट में ग्लोबल आइकॉन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हो गई हैं। अभिनेत्री ग्लोबल सिटीजन के कैंपेन ‘स्टैंड अप फॉर यूक्रेन ‘ के जरिए यूक्रेन के रेफ्यूजी लोगों के सपोर्ट में उतरी हैं। दुनिया के सभी देशों में बैठे लोगों को यूक्रेन के वासियों से हमदर्दी हो रही है, उनकी पीड़ा को देखकर हर कोई उनकी मदद करना चाहता है।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए ‘ग्लोबल सिटिजन’ संस्थान ने यूक्रेन के शरणार्थियों को मदद पहुंचाने के लिए ‘स्टैंड अप फॉर यूक्रेन’ कैंपेन शुरू किया है, जिसमें उसने दुनिया भर के लोगों से मदद की मांग की है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने इस कैंपेन को सपोर्ट करते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने लिखा,  “ग्लोबल सिटिजन ने अभी-अभी #standupforukraine कैंपेन शुरू किया है, जिसका उद्देश्य यूक्रेन के लोगों की मदद करना है। मानवीय सहायता के लिए शुरू किए गए इस अभियान के तहत 8 अप्रैल को सोशल मीडिया पर रैली का आयोजन किया जाएगा। वहीं 9 अप्रैल को जस्टिन ट्रूडो और वनड लेयेन प्लेज सेरेमनी को होस्ट करेंगे।”

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top