Uttar Pradesh

यूपी: सीवर लाइन के मेनहोल में सफाई करने गए दो कर्मचारी टैंक में गिरे, घुसे दो कर्मचारी की जहरीली गैस से हुई मौत….

रायबरेली: रायबरेली शहर में अमृत योजना के तहत सीवर का कार्य चल रहा है। पहले चरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब टेस्टिंग किया जा रहा है। इसी बीच मंगलवार को सुबह मनिक रोड स्थित सीवर के मेनहोल में सफाई करने गए दो कर्मचारी टैंक में गिर गए। जिनकी दम घुटने से मौत हो गई है। यह घटना दोपहर बाद शहर के मनिका सिनेमा रोड पर हुआ है। नगर पालिका परिषद द्वारा सीवर की सफाई का ठेका निजी कंपनी घारपूरे को दिया गया है। इस कंपनी के दो कर्मचारी मंगलवार दोपहर बाद सीवर की सफाई कर रहे थे।

सीवर से निकली जहरीली गैस के कारण दोनों कर्मचारी अचेत होकर टैंक में गिर गए। कर्मचारियों के टैंक में गिरने से हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव समेत आला अफसर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया गया।

सीवर लाइन के मेन होल में सफाई के दौरान जहरीली गैस से दो श्रमिक बेहोश हो गए। सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई। मौके पर जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट समेत आला अफसर पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू में किसी तरह दोनों को बाहर निकाला गया। उन्हें आनन- फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पहला मृतक संजू नागर वृंदावन मथुरा, जबकि दूसरा मृतक जोगेशर राजाखेड़ा राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है।

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top