Politics

यूपी: सतीश महाना को अखिलेश यादव ने दी बधाई, बोले-आप रेफरी हैं तो उम्मीद है कि आप कभी खेल का हिस्सा नहीं बनेंगे

यूपी सियासत: भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश महाना को यूपी विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है। उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई देते हुए सदन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष लोकतंत्र के दो पहिए हैं और दोनों मिलकर ही सकारात्मक भाव के साथ प्रदेश की जनता का विकास कर सकते हैं।

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने भी सतीश महाना को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। हमें उम्मीद है कि जब विपक्ष के लोग सवाल उठाएंगे तो आप उन्हें पूरा मौका देंगे।

आप राइट से चुनकर आए हैं मगर अब आपको लेफ्ट की तरफ देखना होगा। आप रेफरी हैं तो उम्मीद है कि आप कभी खेल का हिस्सा नहीं बनेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि आप जितना विपक्ष को मौका देंगे लोकतंत्र उतना मजबूत होगा।

सोमवार और मंगलवार को विधानसभा में नव चयनित विधायकों को शपथ दिलाई गई। सोमवार को पहले सदन के नेता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शपथ ली। इसके बाद अखिलेश यादव ने नेता प्रतिपक्ष के तौर पर शपथ ली।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top