Uttar Pradesh

यूपी: RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत अपने दो दिवसीय प्रवास पर लखनऊ मे, संघ की शाखाओं और सेवा कार्यों के विस्तार पर किया मंथन

यूपी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत अपने दो दिवसीय प्रवास पर लखनऊ मे हैं। सरकार के गठन के बाद पहली बार RSS प्रमुख मोहन भागवत लखनऊ आये है l डॉ. मोहन भागवत ने अवध प्रांत में संघ की शाखाओं और सेवा कार्यों के गांव-गांव तक विस्तार पर मंथन किया।

भागवत ने राजधानी में पद्म पुरस्कार प्राप्त प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात कर उन्हें संघ के कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कुछ विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, कलाकारों, डॉक्टर और इंजीनियरों से भी मुलाकात की।

अवध प्रांत के दो दिवसीय प्रवास पर लखनऊ पहुंचे संघ प्रमुख ने अवध प्रांत के प्रचारक कौशल किशोर के साथ संघ की शाखाओं की मौजूदा स्थिति, उनके विस्तार, कोरोना काल में हुए सेवा कार्यों सहित अन्य मुद्दों पर बात की।

उन्होंने राष्ट्रवाद से जुड़े संघ के कार्यक्रमों की जानकारी लेने के साथ ही वैचारिक संगठनों के कामकाज का भी फीडबैक लिया। संघ के शताब्दी वर्ष 2024-25 के मद्देनजर अवध प्रांत में निर्धारित कार्यक्रमों के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top