India

केंद्र सरकार: केंद्र सरकार ने अरहर और उड़द की दालों की महंगाई पर काबू पाने के लिए उठाया अहम कदम, ये दाले एक साल और रहेगी आयात मुक्त श्रेणी में

फैसला: केंद्र सरकार ने अरहर और उड़द की दालों की महंगाई पर काबू पाने के लिए अहम कदम उठाया है l देश में दाल की उपलब्धता बरकरार रखने और उसकी कीमत को नियंत्रण में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मार्च 2023 तक अरहर दाल और उड़द दाल के आयात को मुक्त श्रेणी में रखने का फैसला किया हैl

खाद्य एवं जनवितरण व उपभोक्ता मामलों के मंत्री की अधिसूचना के मुताबिक इसे 31 मार्च, 2023 तक इस सूची में रखने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले से अरहर और उड़द दाल की आयात नीति संबंधी अटकलों पर विराम लग गया है। अधिसूचना के मुताबिक देश में उपलब्धता बरकरार रखने के लिए इन दालों का आयात निर्बाध तरीके से होगा। साथ ही उपभोक्ताओं को सस्ती कीमत पर दाल मिल सकेगी। इससे पहले सरकार ने अरहर, उड़द और मूंग को 15 मई, 2021 से 31 अक्तूबर, 2021 तक मुक्त श्रेणी में रखने का फैसला किया था। उसके बाद अरहर और उड़द को मुक्त आयात की श्रेणी में रखने की अवधि 31 मार्च, 2022 तक के लिए बढ़ा दिया था।

सरकार निर्यात बढ़ाने के लिए सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्योगों (एमएसएमई) जोर दे रही है। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने मंगलवार को कहा, छोटे उद्योगों से निर्यात बढ़ाने के लिए ग्लोबल इंटेलिजेंस नेटवर्क स्थापित की जा रही है। यह नेटवर्क विदेशी बाजारों पर निर्यात से जुड़े आंकड़ों के मामले में ज्ञान के भंडार के रूप में कार्य करेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा, हम चाहते हैं कि क्षेत्र प्रतिस्पर्धी बने और विकसित हो।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top