महराजगंज: प्रवीण कुमार गुप्त जिला अध्यक्ष फार्मेसी एंड फर्माशिष्ट वेलफेयर एसोसिएसन जनपद महराजगंज ने बताया कि फर्जी मेडिकल स्टोर संचालित है उसी के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए धरना दिया गया है जो कि अनिश्चित काल के लिए है l
यह धरना जिले में संचालित फर्जी मेडिकल स्टोर को बंद करने के लिए दी जा रही है। हमने 2 साल पहले भी सरकार को अवगत कराया था जिले में संचालित फर्जी मेडिकल स्टोर पर कार्यवाही की जाए, लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। जिसके संदर्भ मे आज यहाँ धरने के लिए संयुक्त रूप से भारतीय किसान यूनियन और फार्मेसी एंड फर्माशिष्ट वेलफेयर एसोसिएसन के सभी कार्यकर्ता व अधिकारी उपस्थित हैं l
यह धरना अनिश्चित काल के लिए रखा गया है। अगर हमारी मांगे नही पूरी होती है तो हम इस धरने को और आगे तक बढ़ाएंगे l और प्रदेश स्तर तक ले जायेंगे l
बोले फर्माशिष्ट है और फर्माशिष्ट के हक के लड़ाई के लिए लड़ रहे हैं। फर्माशिष्ट के हक को छीन लिया गया है और झोलाछाप और अवैध मेडिकल स्टोर वाले ये जो संचालित कर रहे है ये माननीय निरीक्षण महोदय के संरक्षण में दुकाने संचालित हो रही है l जिसमे कार्यवाही करना और लगाम लगाना बहुत जरूरी है l इसीलिए हम लोगो ने धरना प्रदर्शन किया है l
वीडियो यहाँ👇 देखे. ..