गोरखपुर विश्वविद्यालय: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गोरखपुर विश्वविद्यालय के कैंटीन में बुधवार को बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैलायी। गोरखपुर विश्वविद्यालय की कैंटीन में बुधवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाश पहुंच गए। उन्होंने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए ठेकेदार को देखने की बात कही।
बाइक सवार दो बदमाशों में कैंटीन में एक ही युवक आया एक बाहर अपनी बाइक के पास खड़ा रहा। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं बल्कि कैंटिंन की छत में जा लगी। गोली की आवाज सुनते ही पूरे यूनिवर्सिटी कैंपस में अफरा-तफरी मच गई। बदमाशों ने कर्मचारियों से कहा ठेकेदार से बोल देना मिल लेगा। बताया जा रहा है कि ठेकेदार शैलेंद्र राय बरेली के शिवगढ़ का रहने वाला है। नवंबर 2021 से यह कैंटीन चल रहा है।
कर्मचारी अर्जुन ने बताया कि दोपहर करीब 1.13 बजे बाइक सवार दो युवक आए। कैंटीन में एक ही युवक आया एक बाहर अपनी बाइक के पास खड़ा रहा। अंदर आए युवक घुसते ही हवाई फायरिंग कर दी। गोली कैंटीन के छत में धंस गई। फायरिंग करने वाले बदमाश ने कहा ठेकेदार से बोल देना आकर मिल लेगा और अपने साथी के साथ फरार हो गया।फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच में जुट गई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस सीसी टीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश में जुट गई है।