महराजगंज: महाराजगंज जिले में संचालित फर्जी मेडिकल स्टोर पर कार्यवाही करने के लिए भारतीय किसान यूनियन और फार्मेसी एंड फर्माशिष्ट वेलफेयर एसोसिएसन के सभी कार्यकर्ता व अधिकारी धरना प्रदर्शन कर रहे थे l यह धरना जिले में संचालित फर्जी मेडिकल स्टोर को बंद करने के लिए दी जा रही है।
जिला अध्यक्ष फार्मेसी एंड फर्माशिष्ट वेलफेयर एसोसिएसन जनपद महराजगंज ने बताया कि 2 साल पहले भी सरकार को अवगत कराया था जिले में संचालित फर्जी मेडिकल स्टोर पर कार्यवाही की जाए, लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई थी। जिसके संदर्भ मे धरने के लिए संयुक्त रूप से भारतीय किसान यूनियन और फार्मेसी एंड फर्माशिष्ट वेलफेयर एसोसिएसन के सभी कार्यकर्ता व अधिकारी उपस्थित हुए थे l
आज खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (औषधि निरीक्षक), जनपद महाराजगंज के खिलाफ हो रहे लगातार दूसरे दिन धरना प्रदर्शन को श्रीमान अपर जिलाधिकारी महोदय के आश्वासन पर धरने को स्थगित किया गया तथा अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा आश्वस्त किया गया कि सात दिनों के अन्दर एक टीम गठित करके औषधि निरीक्षक की जाँच कराया जायेगा l

जिसमे संगठन के भी एक पदाधिकारी होंगे और साथ ही अवैध रूप से फर्जी दस्तावेज लगाकर जारी किये गए सभी लाइसेंस धारको का लाइसेंस निरस्त किया जायेगा । यदि सात दिनों के अन्दर जाँच की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो प्रदेश के समस्त फार्मासिस्टो के द्वारा पुन: धरने का आयोजन किया जायेगा।
इसी क्रम में संगठन के राष्ट्रिय अध्यक्ष श्री पियूष सिंह, राष्ट्रिय उपाध्यक्ष श्री अजीत मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष मेराज आलम, मंडल अध्यक्ष ( गोरखपुर ) शशी शंकर शुक्ला, जिलाध्यक्ष महाराजगंज प्रवीण कुमार गुप्त सहित समस्त फार्मासिस्ट व् पदाधिकारी गढ़ मौजूद रहे।
अधिक जानकारी के लिए इस👇 लिंक पर जाएं…