बीएचयू: शुक्रवार सुबह वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) स्थित लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास (एलबीएस हॉस्टल) के छात्रों ने वार्डन के निलंबन एवं अन्य मांगों को लेकर धरना- प्रदर्शन शुरू कर दिया।
छात्रों की माँग है कि छात्रावास के अधिकतर वाटर कूलर खराब है उसे जल्द ठीक कराया जाए। सुचारू रूप से कैंटीन चलाई जाए। छात्रावास के अंदर बैडमिंटन कोर्ट बनाया जाए। छात्र कल्याण केंद्र से छात्रों के लिए खेल सामग्री मंगाई जाए। साथ ही छात्रावास के कॉमन रूम में पुनः टीवी लगाई जाए।
छात्रों का आरोप है कि एलबीएस हॉस्टल के वार्डन आए दिन छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। वो मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। साथ ही आए दिन कहते है कि तुमलोग को कट्टा और गांजा रख कर फंसा देंगे। इतना ही नहीं हॉस्टल के आवंटन में जानबूझकर देरी करते हैं। एलबीएस हॉस्टल के गेट पर धरनारत छात्रों ने कहा कि तत्काल वार्डन अनिल सिंह को पदमुक्त किया जाए।