India

दिल्ली: तीन दिवसीय यात्रा के लिए नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा पहुंचे दिल्ली, मुलाकातों का दौर शुरू, जयशंकर और नड्डा से की मुलाकात

भारत दौरा: तीन दिवसीय यात्रा के लिए नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा भारत पहुंच गए हैं। उनका विमान शुक्रवार दोपहर दिल्ली पहुंचा। वह दो अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, उनकी यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच के संबंधों को मजबूत करना है।  दिल्ली में आधिकारिक मुलाकातों के अलावा नेपाली पीएम वाराणसी भी जाएंगे।

अपनी यात्रा के दौरान देउबा सबसे पहले भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा से मुलाकात की।

सूत्रों ने कहा कि देउबा की भारत यात्रा दोनों देशों के बीच आवधिक उच्चस्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा का हिस्सा है। यह दोनों देशों को विकास, आर्थिक साझेदारी, कारोबार, स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग, कनेक्टिविटी, ऊर्जा, लोगों से लोगों के बीच संबंधों और अन्य आपसी हितों के मुद्दों के पहलू की समीक्षा करने का अवसर प्रदान करेगा।

जुलाई 2021 में नेपाल का प्रधानमंत्री बनने के बाद देउबा का यह पहला भारत दौरा है। इससे पहले वह चार बार नेपाल के पीएम रहे और हर कार्यकाल में उन्होंने भारत का दौरा किया। वह आखिरी बार 2017 में पीएम के तौर पर भारत आए थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top