महाराजगंज: महाराजगंज मे पहल -एक अभियान जो आम आदमी की समस्याओं को घर बैठे दूर करने के लिए है! जिला अधिकारी महाराजगंज सत्येंद्र कुमार ने बताया कि महाराजगंज पहल अभियान के तहत जिले के कुल 882 गांव में विभिन्न विभागों द्वारा राजस्व पेंशन संबंधी समस्या आम आदमी के अधिकारों संबंधी समस्या और मूल रूप से ग्रामीणों के सामने होने वाली सभी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारी गांव में जाकर ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण करेंगे ।

जिला अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि इस अभियान को शुरुआत हो चुकी है ।अलग अलग ब्लाकों के अलग अलग गांव में जाकर संबंधित अधिकारी लोगों की समस्या को दूर करने का पूरा प्रयास करने में लगे है ।