Uttar Pradesh

यूपी: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले- चिकित्सक मरीजों को बाहर से दवा लाने के लिए लिखेगा तो चिकित्सकों पर होगी कार्रवाई

यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसबार जो दो उपमुख्यमंत्री बनाए हैं, उनमें केशव प्रसाद मौर्य के अलावा पिछली सरकार में कानून मंत्री रहे ब्रजेश पाठक भी शामिल हैं। ब्रजेश पाठक उत्तर प्रदेश की राजनीति के बड़े ब्राह्मण चेहरे माने जाते हैं, एनआईसी भवन में टीकाकरण के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी मंडलीय अपर निदेशक, सीएमओ, जिला प्रतिरक्षण अधिकारियों और सहयोगी संस्थाओं से मुखातिब होते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी अस्पतालों के प्रवेश द्वार पर मरीजों को व्हील चेयर व स्ट्रेचर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा, दवाओं की कमी नहीं होनी चाहिए। अस्पताल आने वाले सभी रोगियों को दवाएं अस्पताल से ही दी जाएं। अगर कोई भी चिकित्सक मरीजों को बाहर से दवा लाने के लिए लिखेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।सभी अस्पतालों में जहां अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे मशीन हैं, वे हरहाल में क्रियाशील रहें। सभी चिकित्सक व कर्मी समय से अस्पताल आना सुनिश्चित करें और निर्धारित अवधि तक ड्यूटी पर उपस्थित रहें। सभी चिकित्सक व कर्मचारी मरीजों से अच्छा व्यवहार करें।

उपमुख्यमंत्री ने अस्पतालों में मरीजों व तीमारदारों के बैठने और शीतल व शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कहा, परिसर और शौचालय साफ-सुथरे रहें। निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था हो और जरूरत पर जनरेटर क्रियाशील रहे। भर्ती मरीजों के बिस्तर साफ हों और नियमित रूप से चादर बदली जाए। परिसर में कूड़ेदान की उपयुक्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने मंडलीय अपर निदेशकों व सीएमओ को समय-समय पर चिकित्सालयों और सीएचसी-पीएचसी का निरीक्षण कर व्यवस्था पर निगरानी के निर्देश दिए। पाठक ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को निर्देश दिया है कि सभी जिलों में 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का स्कूलों में कैंप लगाकर कोविड टीकाकरण कराएं। दूसरी खुराक वाले लाभार्थियों का भी जल्द टीकाकरण सुनिश्चित करें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top