महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी सरकार में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन का हिस्सा हैं। शनिवार को महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला किया है। ठाकरे ने कहा है कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार में कोई अस्थिरता नही है।
यदि कोई इसे गिराने की कोशिश करेगा तो उसे हम अपने विकास कार्यों से मुंहतोड़ जवाब देंगे। मध्य मुंबई के वडाला में जीएसटी भवन भवन की आधारशिला रखने के बाद बोलते हुए, ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र को बदनाम करने वालों को ध्यान देना चाहिए कि राज्य राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ा योगदानकर्ता है।
सीएम उद्धव ने कहा कि जीएसटी निर्माण परियोजना में तेजी लाने के लिए उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को श्रेय देते हुए, ठाकरे ने कहा कि एमवीए सरकार और पवार ने भूमि के प्रस्तावों को आगे बढ़ाया और भवन परियोजना को समय पर शुरू करने के लिए अनुमति दी गई। एमवीए सरकार में कोई आंतरिक कलह नहीं है। यह महा विकास अघाड़ी है, जिसके पैर जमीन पर मजबूती से टिके हुए हैं और योजनाबद्ध तरीके से राज्य के विकास और प्रगति के लिए काम कर रहे हैं।