Uttar Pradesh

गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर पर हमला मामले के आरोपी मुर्तजा अब्बासी की तलाकशुदा पत्नी बोली- मोबाइल फोन से दे दिया था तलाक

गोरखपुर: गोरखपुर जिले में गोरखनाथ मंदिर परिसर में गत रविवार को हुए हमले की घटना के आरोपित आतंकी अहमद मुर्तजा अब्बासी की ससुराल होने के नाते जौनपुर भी एसटीएफ व एटीएस के रडार पर आ गया है। गोरखनाथ मंदिर में हमला करने के आरोपी मुर्तजा अब्बासी का जौनपुर कनेक्शन है या नहीं, इसको लेकर एटीएस काफी गंभीर थी। मामले में एटीएस जौनपुर जिले में कई स्थानों पर दो दिन से लगातार दबिश दे रही थी। इस दौरान यह बात सामने आई कि मुर्तजा अब्बासी केमिकल इंजीनियर है और उसकी शादी जौनपुर में हुई है।

उसके ससुराल के लोग शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहते हैं। हालांकि 2019 में ही उसने अपनी पत्नी को मोबाइल से तलाक दे दिया था। इसके बाद परिवार के लोगों ने उससे नाता तोड़ लिया था। मुर्तजा अब्बासी का जौनपुर जिले से संबंध पता कर रहीं सुरक्षा एजेंसियों की एक टीम जिले में है।एटीएस की एक टीम जौनपुर में मुर्तजा की तलाकशुदा पत्नी के पास भी पहुंची। उसे एटीएस को बताया कि मुर्तजा की माननसिक स्थिति तब पूरी तरह ठीक थी।

मुर्तजा के ससुर रहे मुसफुरुल हक ने बताया कि शादी के बाद एक बार ही वह घर पर आया था। उसकी मां मेरी बेटी को परेशान करती थी, और भी कई वजहें हैं, जिससे रिश्ते में दरार पड़ गई और बेटी ने तलाक ले लिया था। पूछताछ में यह बात सामने आई कि मुर्तजा केमिकल इंजीनियर है। उसकी शादी वर्ष 2019 में हुई थी। शादी के बाद वह दो बार जौनपुर आया था। बाद में मुर्तजा अब्बासी ने पत्नी को मोबाइल फोन से तलाक दे दिया था। इसके बाद से परिवार के लोगों ने उससे नाता तोड़ लिया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top