श्रीलंका संकट: भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका मे विदेशी मुद्रा भंडार लगभग समाप्त हो जाने और कई देशों के कर्ज से दबे पड़ोसी देश के ऊपर दिवालिया होने का संकट उत्पन्न हो गया है। श्रीलंका पिछले कुछ समय से महंगाई और गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। श्रीलंका में आर्थिक संकट इतना बढ़ गया है कि इसने कई लोगों के मुंह से निवाला तक छीन लिया है l
ऐसे में भारत ने पड़ोसी धर्म निभाते हुए परेशानियों के इस दौर में श्रीलंका की मदद के लिए आगे हाथ बढ़ाया है, जिससे वहां के लोगों को अपनी भूख मिटाने में आसानी होगी l श्रीलंका इन दिनों ऊर्जा से लेकर खाने-पीने व अन्य आवश्यक वस्तुओं तक का संकट खड़ा हो गया है। इस बीच जरूरी दवाओं की आपूर्ति भी खतरे में आ गई है और श्रीलंका में स्वास्थ्य सुविधाएं भी प्रभावित हो रही हैं। ऐसे में पड़ोसी देश की मदद के लिए भारत ने श्रीलंका को जरूरी दवाएं भेजी हैं।
इसके बाद श्रीलंका के नेशनल आई हॉस्पिटल के डायरेक्टर ने भारत को दवाएं उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि समय पर मदद मिलने से स्वास्थ्य सुविधाओं के कामकाज को सुनिश्चित किया जा सका। नेशनल आई हॉस्पिटल के डायरेक्टर दममिका ने बताया कि, देश में घोर आर्थिक संकट के बीच जरूरी दवाओं की उपलब्धता भी घट रही थी और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हो रही थीं। ऐसे में भारत ने हमारी बड़ी मदद की है। हमारी अधिकांश दवाएं भारत से ही आ रही हैं। इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।