India

आंध्र प्रदेश: जगन मोहन सरकार के 24 कैबिनेट मंत्रियों के इस्तीफे के बाद आज मंत्रिमंडल का किया गया पुनर्गठन, 25 मंत्रियों ने ली शपथ

आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश मे राज्य के मंत्रिपरिषद के सभी 24 मंत्रियों ने सात अप्रैल को औपचारिक रूप से इस्तीफा सौंप दिया था। इसके पीछे की वजह मंत्रिमंडल का पुनर्गठन बताई गई थी। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन ने 24 कैबिनेट मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार कर लिया। नई मंत्रिपरिषद का गठन 11 अप्रैल यानी आज किया गया।

जगन मोहन सरकार के 24 कैबिनेट मंत्रियों के इस्तीफे के बाद आज एक बार फिर से मंत्रिमंडल का पुनर्गठन किया गया। इस दौरान राज्यपाल ने 25 नए मंत्रियों को शपथ दिलवाई। पुनर्गठित कैबिनेट में 13 नए चेहरों को शामिल किया गया और 11 लोगों को फिर से मौका दिया गया है।

राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने राजधानी अमरावती में राज्य सचिवालय के पास एक समारोह में मंत्रिमंडल के 25 सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वरिष्ठ विधायक धर्मना प्रसाद राव मंत्रिमंडल में शामिल किए गए सबसे वरिष्ठ मंत्री हैं।

नए मंत्रिमंडल में 10 मंत्री पिछड़े वर्ग से हैं। मुख्यमंत्री समेत दो अल्पसंख्यक समुदाय से, पांच अनुसूचित जाति (एससी) से और एक अनुसूचित जनजाति (एसटी) से है। रेड्डी और कापू समुदाय से चार-चार लोगों को शामिल किया गया है। मंत्रिमंडल में चार महिलाएं हैं, जिनमें से एक को दूसरी बार मौका दिया गया है। विधान परिषद से किसी को भी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया।

अधिक जानकारी के लिए इस👇👇 लिंक पर जाएं….

https://erranewsindia.com/the-new-cabinet-will-be-sworn-in-today-in-andhra-pradesh-the-number-of-women-ministers-in-the-cabinet-has-been-increased-from-1-to-4/

Most Popular

To Top