मिठौरा प्रभारी मणिकांत द्विवेदी की रिपोर्ट
सिन्दुरिया
महाराजगंज: विकास खण्ड मिठौरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत बरोहिया निवासिनी चम्पा देवी पत्नी स्व. उमेन्द्र प्रताप पाठक के गेहूँ की खड़ी फसल में शनिवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े दस बजे आग लग गयी । जिससे उनकी लगभग 50 डिसमिल गेहूँ की फसल जलकर राख हो गयी ।
ग्रामीणों की मदद से किसी प्रकार आग पर काबू पाया जा सका । सूचना पाकर मौके पर हल्का लेखपाल पंकज श्रीवास्तव ने पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया और उच्चाधिकारियों को इसकी रिपोर्ट प्रेषित कर दिया ।