Maharajganj

महराजगंज: नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने जिले की संभाली कमान, बॉर्डर सुरक्षा, जनता की समस्या का निराकरण और भय मुक्त समाज होगी पहली प्राथमिकता

महराजगंज: नवागत पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ0 कौस्तुभ ने आज दिनांक 16.04.2022 को पदभार ग्रहण कर  जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य महत्वपूर्ण शाखा प्रभारियों के साथ बैठक की। इस दौरान बैठक में उपस्थित जिले के समस्त अधिकारियों से पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा परिचय प्राप्त कर उनके अनुभाग/थानों की सामान्य जानकारी प्राप्त कर अपराधिक स्थिति व अन्य विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में जनपद के सम्मानित पत्रकार बंधु उपस्थित रहे । समस्त पत्रकार बंधुओं द्वारा नवागत पुलिस अधीक्षक को अपना परिचय दिया गया तथा जनपद के बारे में संक्षिप्त विवरण दिया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी अधिकारियों को टीम वर्क से काम करते हुये किसी भी प्रकार के अपराध एवं अपराधियों पर रोक लगाने हेतु निर्देश दिये तथा पुलिस को किसी भी घटना की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर  रिस्पांस टाईम देना, बालिकाओं की दस्तयाबी सुनिश्चित करने, आम लोगों की शिकायत पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने, सम्पत्ति संबंधी अपराधों में की रोकथाम एवं अपराधियों को पकड़ने, साइबर क्राइम को रोकना, अवैध शराब, जुआ, सट्टा पर सख्ती से रोक लगाने तथा थाने पर आगंतुक रजिस्टर का संधारण कर सभी आगंतुकों की इंट्री करने एवं अधिक से अधिक आगंतुकों को थाना प्रभारी स्वंय सुने तथा उनकी शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

वर्तमान सयम में  खेतों  में आग लगने की घटना पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रणनीति बनाकर निपटने की बात कही । फायर सर्विस के प्रभारी को ऐसी समस्याओं से निपटने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर  पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री निवेश कटियार सहित जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक एवं समस्त थाना प्रभारी, प्रभारी कन्ट्रोल, प्रभारी यातायात, प्रभारी फायर सर्विस सहित पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित रहे ।

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top