देश में कोरोना: देश में कोरोना एक बार फिर से डराने लगा है। देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। भारत में कोविड-19 के मामलों में कभी तेजी से गिरावट हो रही है तो कभी मामले बढ़ जा रहे है। लम्बे समय के बाद एक बार फिर सक्रिय मामलों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। देश में एक बार फिर से कोरोना तेजी से पैर पसारता जा रहा है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संक्रमण की तेज रफ्तार ने देशभर के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गुरुवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2380 मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 313 अधिक है। इस दौरान 56 लोगों की मौत भी हुई। हालांकि, 1231 लोग डिस्चार्ज भी हुए।
देश में सक्रिय मरीज की संख्या भी बढ़कर13,433 हो गई जो कि चिंता का विषय है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,22,062 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस दौरान कुल 4,25,14,479 लोग स्वस्थ भी हुए।
कुल मामले: 4,30,49,974
सक्रिय मामले: 13,433
कुल रिकवरी: 4,25,14,479
कुल मौतें: 5,22,062
कुल वैक्सीनेशन: 1,87,07,08,111
