World

विश्व पृथ्वी दिवस: दुनिया भर में ‘इन्वेस्ट इन आवर अर्थ’ थीम के साथ मनाया जा रहा 22 अप्रैल को ‘विश्व पृथ्वी दिवस’

विश्व पृथ्वी दिवस: दुनिया भर में 22 अप्रैल को ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ मनाया जाता है l इसके पीछे उद्देश्य यही है कि लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक हों और पृथ्वी के महत्व को समझेंl इस दिन का उद्देश्य प्रदूषण और अन्य गतिविधियों में भारी वृद्धि के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाना है। क्योंकि आज हर दिन कोई न कोई व्यक्ति किसी ने किसी रूप में प्रकृति और पृथ्वी को नुकसान पहुंचा रहा है।

इन्हीं सभी बातों को ध्यान में रखते हुए और धरती को सुरक्षित रखने के लिए अर्थ डे मनाया जाता है। इस साल वर्ल्ड अर्थ डे की थीम ‘इन्वेस्ट इन आवर अर्थ’ यानी ‘हमारी धरती में निवेश करें’ रखी गई है। ताकि आम लोगों को यह बताया जा सके कि कैसे हम धरती को सुरक्षित कर सके और आने वाले पीढ़ियों को एक सुरक्षित वातावरण दे सके। विश्व पृथ्वी दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य पृथ्वी पर हो रहे बदलाव, जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग को कम करना है।

हर साल पृथ्वी की चुनौतियों को ध्यान में रख कर अर्थ डे के लिए एक थीम चुनी जाती है और उस थीम के अनुसार लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास किया जाता है। पिछले साल विश्व पृथ्वी दिवस पर हमारी धरती को पुनर्स्थापित करें, थीम दी गई थी। इस बार की थीम ‘इन्वेस्ट इन आवर अर्थ’ यानी हमारी धरती में निवेश करें, इस थीम का उद्देश्य है कि सभी लोग साथ आएं और धरती और उसकी जैव विविधता को बचाने का कार्य करने के लिए पहल कर सकें।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top