हजयात्रा: सऊदी हुकूमत ने शर्तों के साथ हजयात्रा 2022 के लिए हरी झंडी दे दी है। सऊदी अरब की हुकूमत ने हजयात्रा 2022 के लिए हर देश का कोटा तय कर दिया है। इस बार दुनियाभर से दस लाख आजमीन हज के पाक सफर जा सकेंगे। इसमें हिंदुस्तान के 79,237 आजमीन होंगे। इस हिसाब से इस बार हर बारहवां हजयात्री हिंदुस्तानी होगा। जल्द ही हज कमेटी इंडिया हर प्रदेश का कोटा तय कर देगी।
सऊदी अरब मे बीते दो सालों से कोरोना को कारण हज यात्रा को लेकर कई सारे प्रतिबंध थे l इन दो वर्षों में सिर्फ सऊदी अरब के स्थानीय लोग ही हजयात्रा में शामिल हो पाए। लेकिन सऊदी अरब ने कोविड के कड़े प्रतिबंधों को हटाकर इस साल से हज पर बाहर से आने वाले लोगों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया हैl
ऐसे में अब इस बार से हज यात्रियों की संख्या 10 लाख तक रखी गई है l हालांकि इस बार 65 साल से ऊपर उम्र के लोग हज के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं l इसके लिए यात्रियों की संख्या तय कर दी है।
कोरोना संक्रमण के खतरे के मद्देनजर हजयात्रियों की संख्या में कटौती कर दी गई है।देशभर से 79,237 आजमीन ही हजयात्रा पर जा सकेंगे। जो वर्ष 2019 के कोटे की तुलना में 36 फीसदी की कमी है। 2019 में हिंदुस्तान का कोटा 1,25,025 था।