रूस- यूक्रेन युद्ध: 24 फरवरी को शुरू हुए रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध रूस के आक्रमण के बाद से मारियूपोल शहर पर कब्जा करना रूस के प्रमुख उद्देश्यों में से एक है lरूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को अब दो महीने पूरे हो चुके हैं। हालांकि, इस युद्ध का अंत कहीं नजर नहीं आता।रूसी सेना ने खासकर डोनबास क्षेत्र में अपने हमलों की तीव्रता और बढ़ा दी है।
इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि वह रविवार को कीव में अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन से मुलाकात करेंगे। जेलेंस्की ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने ब्लिंकन और ऑस्टिन के दौरे के बारे में ज्यादा विवरण साझा नहीं किया। व्हाइट हाउस की ओर से भी शनिवार को इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
रूसी जनरल रुस्तम मिनेकेयेव ने कहा कि वह दक्षिणी यूक्रेन (यूक्रेन का पूर्वी हिस्सा) पर पूर्ण नियंत्रण चाहता है। इसके बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा, रूस का उनके देश पर हमला सिर्फ एक शुरुआत थी जबकि मॉस्को अब अन्य देशों पर कब्जे की योजना बना रहा है। इस बीच, रूस ने अपनी सैन्य इकाइयों को मैरियूपोल बंदरगाह से पूर्वी यूक्रेन भेजना शुरू कर दिया है। यानी अब रूस-यूक्रेन के बीच औद्योगिक गढ़ पर कब्जे को लेकर संघर्ष शुरू हो सकता है।