Bollywood

अरिजीत सिंह जन्मदिन: अपने गानों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह आज मना रहे अपना 35 वां जन्मदिन

अरिजीत सिंह जन्मदिन विशेष: अपने गानों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले व गानों में अपने सुरों में पिरोने वाले बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं। अपनी सुरीली आवाज से उन्होंने हर किसी को अपना फैन बना लिया है। आज यानि 25 अप्रैल को अरिजीत सिंह अपना 35 वां जन्मदिन मना रहे हैं।

25 अप्रैल 1987 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जन्मे अरिजीत सिंह को संगीत विरासत में मिला। दरअसल अरिजीत की दादी एक गायिका थीं, मां गायन के साथ साथ तबला वादन भी करती थीं। इसके अलावा उनकी नानी भारतीय सांस्कृतिक संगीत में रुची रखती थीं। शुरू से ही अरिजीत पर परिवार की महिलाओं की इन खूबियों का प्रभाव पड़ा और उन्होंने तय कर लिया था कि वह भी संगीत में ही अपना करियर बनाएंगे।

आज अरिजीत सिंह फिल्म इंडस्ट्री में रोमांटिक और दर्द भरे गानों का पर्याय बन चुके है, हिंदी फिल्म जगत में रोमांटिक इमोशनल गानों के लिए मशहूर अरिजीत आज भले ही अपनी आवाज से लोगों के दिलों पर राज करते हों, लेकिन उनके जीवन में एक दौर ऐसा था जब इस पहचान को हासिल करने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था।

संगीत की दुनिया में आज अलग मुकाम हासिल करने वाले अरिजीत सिंह के लिए यह राह आसान नहीं थी। अपने करियर की शुरुआत में सिंगर रिजेक्शन तक का सामना करना पड़ा था। दरअसल, साल 2005 में अरिजीत ने अपने गुरू राजेंद्र प्रसाद हजारी के कहने पर म्यूजिक रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ में हिस्सा लिया था। इस शो में सभी ने उनकी आवाज को तो पसंद किया, लेकिन वह ये शो जीतने में नाकामयाब हुए थे।

हालांकि, इस शो से अरिजीत ने फिल्मकार संजय लीला भंसाली की नजरों में अपनी जगह बनाई और उन्हें ‘सांवरिया’ फिल्म का ‘यूं शबनमी’ गाना गाने का मौका मिला। अरिजीत सिंह के जीवन में संघर्ष का दौर जारी रहा। इसके बाद सिंगर साल 2006 में मुंबई शिफ्ट हो गए और यहां उन्हें मौका मिला बतौर बॉलीवुड सिंगर अपने करियर की शुरुआत करने का। उन्होंने साल 2011 में आई फिल्म मर्डर 2 के गाने फिर मोहब्बत से अपने फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू किया।

हालांकि, उन्हें इंडस्ट्री में साल 2013 में आई आशिकी 2 के एक गाने से पहचान मिली। इस फिल्म के गाने तुम ही हो को अपनी आवाज देने के बाद मानो अरिजीत सिंह रातोंरात स्टार बन गए। यह गाना लोगों को इतना पसंद आया कि यह उस साल लव एंथम बन गया। सिंगर को इस गाने के लिए फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। इस गाने के बाद तो अरिजीत ने जैसे हिट गानों की लाइन सी लगा दी।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top