मिठौरा प्रभारी मणिकांत द्विवेदी की रिपोर्ट
सिन्दुरिया
महाराजगंज: पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ द्वारा वांछितों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत सिन्दुरिया थाने की पुलिस द्वारा 24 अप्रैल को मु.नं.2288/14 भादवि की धारा 323/504 के तहत दर्ज मुकदमे में वारण्टी झीनक गुप्ता पुत्र स्व. द्वारिका तथा गोपाल गुप्ता पुत्र झीनक निवासी बड़हरामीर थाना सिंदुरिया तथा चन्द्रेश पुत्र त्रिभुवन निवासी लक्ष्मीपुर एकडंगा थाना सिंदुरिया के खिलाफ दर्ज मुकदमा एसटी नं. 249/2017 , भादवि की धारा 354/504/506 एवं 7/8 पास्को एक्ट में मौके से गिरफ्तार कर तीनों को चालान न्यायालय भेज दिया गया । यह जानकारी एसआई ओमप्रकाश गुप्ता ने दी है ।