Uttar Pradesh

यूपी: श्रमिक दिवस पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी श्रमिकों के हितों के लिए निरंतर करेगी संघर्ष

लखनऊ : 1 मई को दुनिया भर के श्रमिकों और मजदूरों को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस या अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस मनाया है। ये दिन उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

रविवार को पार्टी कार्यालय में श्रमिक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी श्रमिकों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा सपा हमेशा मजदूर हितों के लिए समर्पित रहती है। उन्हें न्याय दिलाने के लिए संकल्पबद्ध है।

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार नौकरियां कम कर रही है। श्रमिक विरोधी नियम तैयार किए जा रहे हैं। इस दौरान समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट किया और मजदूरों की समस्याएं बताई।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नए प्रावधान में अब मजदूर का बकाया किसी मिल मालिक या फैक्टरी मालिक द्वारा नहीं देने पर सजा का प्रावधान खत्म कर दिया गया। जबकि पहले बकाया न देने पर फैक्टरी या मिल मालिक को छह माह या तीन साल की सजा और 50 हजार रुपये के जुर्माने का प्रावधान था। प्रतिनिधिमंडल में विनेश कुमार, अजय यादव, प्रवीन कुमार, पंकज कुमार, नीलू यादव एवं राम भजन खंगार आदि शामिल थे।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top