महराजगंज: पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ. कौस्तुभ द्वारा ईद, अक्षय तृतीया को सकुशल संपन्न कराने, जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने, अपराध नियंत्रण, शान्ति व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत कस्बा कोतवाली में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गस्त किया गया ।
व्यापारी बंधुओं एवं आम जनमानस से संवाद स्थापित कर सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया। पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व यातायात निरीक्षक पुलिस अधीक्षक महोदय के साथ मौजूद रहें ।