India

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल मे लगातार हार और इस्तीफों से हताश कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश के लिए अमित शाह आज जाएंगे दो दिवसीय दौरे पर

पश्चिम बंगाल: आज से दो दिन के दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल जा रहे हैं। पिछले साल पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव के बाद शाह पहली बार राज्य का दौरा करेंगे। इस दौरान वह विधानसभा चुनाव, निकाय चुनाव और उपचुनाव में मिली हार और नेताओं के छोड़कर जाने से हताश पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। दौरे के दौरान वह सभी सांसदों और विधायकों समेत पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे।

गृह मंत्री गुरुवार की सुबह हिंगलगंज में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ‘‘तैरती सीमा चौकी’’ का उद्घाटन करेंगे और हरिदासपुर में मैत्री संग्रहालय की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद शाम को केंद्रीय मंत्री सिलीगुड़ी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को कोलकाता स्थित विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

शाह राज्य के दौरे पर ऐसे वक्त जा रहे हैं जब 2021 विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद पार्टी को कई बड़े नेताओं के इस्तीफों और गुटबाजी का सामना करना पड़ा और पार्टी राज्य में खुद को फिर से पुनर्गठित करने की कोशिश कर रही है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि गृह मंत्री राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय भी जाएंगे। प्रदेश भाजपा नेता शाह के दौरे को पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने वाला मान रहे हैं।

माना जा रहा है कि शाह पार्टी के आंतरिक अंसतोष को खत्म करने और खोई जमीन को फिर से हासिल करने की रणनीति तैयार करेंगे। विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने वाली तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा के कई सांसदों और विधायकों में अपने पाले में कर लिया है। साथ ही सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं की हिंसा का भी पार्टी कार्यकर्ताओं को सामना करना पड़ रहा है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top