India

चंडीगढ़ : केंद्र की भाजपा सरकार के खास कामों के लिए आज से भाजपा का महासंपर्क अभियान, 100-100 परिवारों से करेंगे संपर्क

चंडीगढ़ : हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वीरवार से महासंपर्क अभियान शुरू करेगी। 20 दिन तक चलने वाले अभियान के तहत संगठन की ओर से सूबे के 20 लाख परिवारों से संपर्क किया जाएगा। लोगों को केंद्र की भाजपा सरकार और हरियाणा की मनोहर लाल सरकार के खास कामों को बताया जाएगा।

अभियान की कमान संगठन ने वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के हाथों में दी गई है। महासंपर्क अभियान की रूपरेखा बनाने के लिए हाल ही में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बैठक का आयोजन किया था, जिसमें राज्य के 200 बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया था। तय किया था कि 5 मई से शुरू होने वाले महासंपर्क अभियान को लगातार 20 दिन तक चलाया जाएगा।

अभियान के बारे में हरियाणा भाजपा प्रवक्ता सुदेश कटारिया ने बताया कि विपक्षी दल देश व प्रदेश में महंगाई को लेकर गलत आंकड़े जनता तक पहुंचा रहे हैं। महासंपर्क अभियान के जरिये जनता तक सच पहुंचाया जाएगा। महासंपर्क अभियान के तहत पार्टी के सभी मंत्री, सांसद, विधायक, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारियों को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है। यह अभियान के दौरान 100-100 परिवारों से संपर्क करेंगे।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के आमंत्रण पर 9 मई को अंबाला छावनी में कैंसर अस्पताल का भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुभारंभ करेंगे।bप्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में 26 मई को प्रदेश भर में बूथ स्तर पर महासंपर्क अभियान चलेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी इस अभियान का हिस्सा होंगे। प्रदेश के सभी 19 हजार 786 बूथों पर सुबह तीन घंटे और शाम को तीन घंटे महासंपर्क अभियान चलाया जाएगा। हर बूथ पर 100 लोगों से संपर्क कर एक दिन में 19 लाख लोगों तक पार्टी कार्यकर्ता पहुंचेंगे।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top