देश में कोरोना: देश में आए दिन कोरोना तेजी से पैर पसारता जा रहा है। देश में कोरोना मरीजों के बढ़ने का सिलसिला जारी है। देश में बढ़ते कोरोना के मामलों ने एक बार फिर से आम लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के मामलों में और बढ़ोतरी हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कुल 3545 नए मामले सामने आए हैं l यह कल के मुकाबले 270 ज्यादा नए मामले हैं l बीते 24 घंटों में कोरोना के सक्रिय केस 19,688 हो गए। इनमें कल की तुलना में 31 की कमी आई है। शुक्रवार 27 और लोगों ने महामारी के आगे हार मान ली। इसके साथ ही देश में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,24,002 हो गई है।
राहत की बात यह है कि बीते 24 घंटे में 3549 लोग इस संक्रमण से उबर गए। देश में अब तक 4,25,51,248 लोग महामारी को मात दे चुके हैं। सक्रिय केस की बात करें तो यह कुल केस के 0.05 फीसदी हैं। साप्ताहिक सकारात्मकता या संक्रमण दर 0.79 फीसदी है, जबकि दैनिक सकारात्मकता दर 0.76 फीसदी है। वहीं रिकवरी रेट 98.74 फीसदी है।