मैनपुरी: उत्तर प्रदेश में इस बार शासन ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को आगरा मंडल का मंडलीय प्रभारी मंत्री नामित किया है। गुरुवार और शुक्रवार दो दिन उपमुख्यमंत्री आगरा में रहे। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की हकीकत जानकारी। जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी।
इसी बीच उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मैनपुरी आने की खबर को लेकर प्रशासन अलर्ट है। शनिवार को उनके मैनपुरी आने की संभावना जताई जा रही है। इसके चलते शुक्रवार को दिन भर अधिकारी और कर्मचारी तैयारियों में जुटे रहे। हालांकि शाम तक मैनपुरी आगमन का कोई लिखित कार्यक्रम जारी नहीं हो सका है। शनिवार को उपमुख्यमंत्री फिरोजाबाद में समीक्षा बैठक के लिए आ रहे हैं।
ऐसे में मैनपुरी में भी उपमुख्यमंत्री के आने की प्रबल संभावना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। सभी अधिकारी और कर्मचारी विभागीय योजनाओं की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। ताकि अगर उपमुख्यमंत्री आते हैं तो प्रशासन के पास तैयारी पूरी है। इससे पहले भी उपमुख्यमंत्री के आने को लेकर बीते सप्ताह ही तैयारियां की गई थीं। तब उपमुख्यमंत्री मथुरा में बैठक करने के बाद वापस लखनऊ लौट गए थे। हालांकि शाम तक उपमुख्यमंत्री के मैनपुरी आगमन का कोई लिखित कार्यकम जारी नहीं हो सका।
