Uttar Pradesh

यूपी: सीएम योगी ने कहा- यूपी की जनता जैसा चाहेगी, वैसा कराएंगे विकास, 18 मंडलों का दौरा कर लौटे मंत्री समूह ने बताई जमीनी हकीकत

यूपी: उत्तर-प्रदेश में योगी सरकार ने तीन दिनों तक जनता के द्वार पर रहने की बात कही थी। सरकार के सभी मंत्री को 18 मंडलों का दौरा करने, जनता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद करने, व हर जिले के विकास का खाका खिंचने के लिए कहा था। प्रदेश के 18 मंडलों का दौरा कर लौटे मंत्री समूह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन और जनता से जुड़ी समस्याओं की जमीनी हकीकत बताई।

मंत्री समूह ने एक स्वर में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की तारीफ की। वहीं, जिलों में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच समन्वय बनाने, छुट्टा पशुओं और बिजली आपूर्ति जैसी समस्याएं भी रखी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मंत्री समूहों की रिपोर्ट नोडल अधिकारियों को दी जाएगी। इसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सरकार जनता की अपेक्षा के अनुरूप विकास कार्य कराएगी। लोकभवन में मंत्रिमंडल की बैठक में सभी 18 मंत्री समूहों के प्रमुख, उप मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों ने अपने-अपने मंडल की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में आयोजित बैठक में मंत्रियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मुफ्त राशन वितरण योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की। कहा, केंद्र व प्रदेश की लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों को मिल रहा है। छुट्टा पशुओं की समस्या का कुछ हद तक समाधान हुआ है, लेकिन कुछ जिलों में इस पर जल्द काम होना चाहिए। बिजली आपूर्ति की समस्या से कुछ परेशानी हुई थी। सरकार की ओर से निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति होनी चाहिए।

बैठक में मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा, एससी-एसटी के प्रकरणों में अभियोजन की स्थिति, पुलिस पेट्रोलिंग, बाल यौन अपराधों, व्यापरियों की समस्याओं, गैंगस्टर पर कार्रवाई और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए  कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। मंत्रियों ने कहा कि मंत्री समूहों के मंडल और जिलों के दौरे का जनता के बीच अच्छा संदेश गया है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top