मिठौरा प्रभारी मणिकांत द्विवेदी की रिपोर्ट
सिंदुरिया
महाराजगंज: विकास खण्ड मिठौरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत मुजहना बुजुर्ग में राजकुमार गौड़ के घर से बिकाऊ भारती के घर तक रास्ते में गत तीन माह से लगभग दो सौ मीटर तक ईंट गिट्टी तोड़कर बिछाई गयी और उसके बाद से अब तक वही स्थिति बनी हुई है। जिससे लोगों को उस रास्ते आने – जाने में दिक्कत हो रही है।
साथ ही नाली का गन्दा पानी भी रास्ते पर बह रहा है । ऐसे में गाँव के साधू, गोबरी, लक्ष्मण यादव, निर्गुण यादव, जोखन प्रसाद, गोरख भारती, सर्वेश भारती, शेष मणि गौड़, रघुबर सिंह सहित अन्य ने इसकी लिखित शिकायत डीएम सत्येन्द्र कुमार झा से किया है । ताकि समस्या का समाधान हो सके ।
इस सम्बन्ध में ग्राम प्रधान मुजहना बुजुर्ग जवाहर गुप्ता का कहना है कि अभी बजट नहीं है । बजट आने पर काम पूर्ण करा दिया जायेगा ।