मिठौरा प्रभारी मणिकांत द्विवेदी की रिपोर्ट
सिंदुरिया
महाराजगंज: सिंदुरिया सोनवल के सीवान में रविवार की सुबह एक किशोरी का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई । जानकारी मिलते ही आस पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने किशोरी को पहचानने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी । सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया ।
खबर के मुताबिक रविवार की सुबह पिपरा कल्याण निवासी सूरज पटेल सोनवल के सीवान में अपना खेत देखने गए थे, इसी दौरान सिवान में एक किशोरी का शव दिखाई दिया। शव देखते ही सूरज ने ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी । सूचना मिलते ही मौके पर थानाधक्ष रामकृष्ण यादव के साथ फोरेंसिक और स्वाट टीम मौके पर जांच पड़ताल में जुट गई है। किशोरी के शव के पास से उसका चप्पल और बाल का जुड़ा बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने बताया कि सोनवल और सिंदुरिया के सीवान में किशोरी का शव बरामद हुआ है। शव का अभी शिनाख्त नहीं हो सका है, मृतका का के गले पर काले निशान मिले हैं, ऐसा प्रतीत हो रहा है , कि मानों गला दबाकर हत्या की गई है । छानबीन की जा रही है, जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।