India

बैठक: चुनावों पर मंथन के लिए जयपुर में आज से भाजपा की बड़ी बैठक, कई दिग्गज नेता करेंगे शिरकत, पीएम मोदी करेंगे संबोधित

जयपुर: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा अब आगे की रणनीति को तैयार करने और उसे जमीन पर उतारने के लिए जयपुर में समीक्षा के साथ भावी कार्ययोजना को भी अंतिम रूप देगी। भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की तीन दिनी बैठक जयपुर में गुरुवार से शुरू हुई। भाजपा नेतृत्व शुक्रवार को जयपुर में देशभर के संगठन के साथ अगले दो साल के लिए पार्टी के चुनावी और संगठनात्मक रोड मैप को तैयार करेगा।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में होने वाली पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की इस एक दिवसीय बैठक में हर राज्य के लिए अलग-अलग मिशन तैयार किए जाएंगे और उनको भावी कार्ययोजना सौंपी जाएगी। बैठक में सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ पार्टी के सभी राज्यों के अध्यक्ष और संगठन महामंत्री भी हिस्सा लेंगे। इस बैठक में इस साल होने वाले गुजरात व हिमाचल चुनावों, अगले साल होने वाले कई राज्यों के चुनावों के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 पर भी मंथन होगा। पीएम नरेंद्र मोदी आज इस बैठक को वर्चुअली संबोधित करेंगे। जयपुर मंथन बैठक में मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने के जश्न पर भी विचार होगा।

भाजपा सूत्रों के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक के साथ शुरू हुई। बैठक से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के वयोवृद्ध नेता रहे कुशाभाऊ ठाकरे और सुंदर सिंह भंडारी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। पहले दिन बैठक में भाजपा महासचिवों ने अपने प्रभार वाले राज्यों की विस्तृत रिपोर्ट पेश की। इस पर नड्डा ने उन्हें पार्टी के कार्यक्रमों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी, राज्यों के पार्टी प्रमुख और संगठनात्मक सचिवों समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता भाग ले रहे हैं। भाजपा सूत्रों ने बताया कि तीन दिनी बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर ध्यान देने के अलावा इस साल और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा होगी। इस साल के अंत में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी तरह अगले साल छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, मेघालय, मिजोरम और नगालैंड में अगले साल चुनाव होंगे।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top