India

हरियाणा: हरियाणा में कुलदीप बिश्नोई दे सकते हैं कांग्रेस को झटका, सीएम मनोहर लाल के साथ हुई बिश्नोई की मुलाकात ने इस संभावना को दिया बल

हरियाणा: हरियाणा में भी कांग्रेस इकाई गुटबाजी और कलह से घिरी हुई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष न बनने से नाराज चल रहे आदमपुर से विधायक कुलदीप बिश्नोई भविष्य की राजनीति गढ़ने में जुट गए हैं। कांग्रेस में बड़ा ओहदा या मान-सम्मान न मिलने पर आने वाले समय में उनकी राह कांग्रेस से अलग हो सकती है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ बुधवार शाम गुरुग्राम में हुई बिश्नोई की मुलाकात ने इस संभावना को और बल दिया है।  मुख्यमंत्री के साथ उनकी राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई है। इसके सियासी गलियारों में अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। कयास यह भी हैं कि अगर कांग्रेस में कुलदीप की दाल न गली तो वह पुरानी साथी रही भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

मुख्यमंत्री के साथ कुलदीप के पुराने राजनीतिक संबंध हैं। उन्हें वह अपना, बेटे, पत्नी और समर्थक नेताओं का राजनीतिक भविष्य सुरक्षित करने में भुना सकते हैं। 10 जून को प्रदेश में दो राज्यसभा सीटों के लिए भी चुनाव होना है। एक सीट भाजपा तो दूसरी कांग्रेस के खाते में जा सकती है।

सत्तारूढ़ भाजपा ने अगर कांग्रेस के खेमे में सेंध लगा डाली तो दोनों सीटों पर उसका कब्जा हो सकता है। कांग्रेस के इस समय 31 विधायक हैं। अगर यह संख्या राज्यसभा चुनाव की वोटिंग में 30 से नीचे आई तो कांग्रेस का गणित गड़बड़ा जाएगा। कुलदीप को अभी तक राहुल गांधी ने मुलाकात का समय नहीं दिया है। अगर दस जून से पहले दोनों नेताओं की मुलाकात न हुई तो कुछ भी संभव है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top