कर्नाटक: कर्नाटक विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में सात सीट के लिये तीन जून को चुनाव होना था, लेकिन शुक्रवार को नामांकन पत्र वापस लेने के अंतिम दिन केवल सात उम्मीदवार मैदान में बचे, सभी सात उम्मीदवारों को शुक्रवार को ”निर्विरोध” निर्वाचित घोषित कर दिया गया। आगामी 14 जून को 7 मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है, इसलिए इन सीटों पर चुनाव कराए गए।
विधान परिषद चुनाव के लिये निर्वाचन अधिकारी तथा कर्नाटक विधानसभा की सचिव एम.के. विशालाक्षी ने कहा कि कर्नाटक विधान परिषद की सात सीटों के द्विवार्षिक चुनाव शुक्रवार को निर्विरोध संपन्न हो गए। इन सात में से भाजपा के चार, कांग्रेस के दो और जद (एस) के एक उम्मीदवार को निर्वाचित घोषित किया गया है
भाजपा के लक्ष्मण सावदी, हेमलता नायक, एस केशवप्रसाद और सी नारायणस्वामी, कांग्रेस के एम नागराजू यादव और के अब्दुल जब्बार और जेडीएस के टीए सरवाना निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। कर्नाटक विधानसभा की सचिव एम.के. विशालाक्षी ने बताया कि इन सातों सीटों के लिए चुनाव 3 जून को प्रस्तावित थे, लेकिन शुक्रवार को नामवापसी के अंतिम दिन सिर्फ उम्मीदवार मैदान में बचे, इसलिए सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
अब कर्नाटक के उच्च सदन में भाजपा के बहुमत हासिल करने का रास्ता साफ हो गया है। निर्वाचित उम्मीदवारों में भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी, पार्टी की राज्य इकाई की सचिव हेमलता नायक व एस केशव प्रसाद और अनुसूचित जाति मोर्चे की राज्य इकाई के अध्यक्ष सी. नारायणस्वामी शामिल हैं। कांग्रेस की ओर से बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम (बीएमटीसी) के पूर्व अध्यक्ष एम. नागराजू यादव और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी अब्दुल जब्बार जीते हैं। वहीं, जद (एस) की ओर से पूर्व एमएलसी टी.ए. श्रवण निर्वाचित हुए।