India

उत्तराखंड: यूपी के सीएम योगी चंपावत में सीएम पुष्कर सिंह धामी का प्रचार गरमाने उतरे, बोले- चंपावत 31 मई को बनाने जा रहा इतिहास

उत्तराखंड: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में राज्य के गढ़वाल क्षेत्र में प्रचार किया था, जिसके बाद बीजेपी को यहां पर बड़ी जीत मिली थी l एक बार फिर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ चंपावत विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रचार गरमाने उतरे l

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड का जनपद चंपावत 31 मई को एक इतिहास बनाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामान्यतः जनता सांसद, विधायक, प्रधान आदि जन-प्रतिनिधियों को चुनती है, लेकिन चंपावत के लोग इस बार मुख्यमंत्री का चुनाव करने जा रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा कि आज मुझे देवभूमि उत्तराखंड में माता पूर्णागिरी के पावन धाम एवं गोलज्यू महाराज, ऐड़ी ब्यानधूरा बाबा व महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावन स्थली चंपावत में आने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। चंपावत वासियों की ऊर्जा, इस धरती की दिव्यता मुझे लोक-कल्याण के लिए प्रेरणा प्रदान करती है।

सीएम योगी ने कहा कि उत्तराखंड का विकास केवल भाजपा कर सकती है। भाजपा ने जो कहा है, किया है। जो कहेंगे, वह करेंगे। अब चंपावत के लोगों का एक-एक वोट इस नींव पर इमारत बनाने के काम आएगा। उत्तराखंड राज्य में सीएम धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने विकास का एक मॉडल दिया है। उत्तराखंड वासियों के सपने पूरे हों, इसलिए भाजपा जरूरी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टनकपुर में रोड शो कर जनसभा को संबोधित करेंगे। टनकपुर में रोड शो और जनसभा में भाग लेने के बाद एक बजकर पांच मिनट पर वह बरेली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top