मिठौरा प्रभारी मणिकांत द्विवेदी की रिपोर्ट
सिन्दुरिया
महाराजगंज: स्थानीय क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचाय जगदौर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर शनिवार को अन्तर्राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर एक्टिव ड्रीम्स एनजीओ द्वारा एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें किशोरियों के अन्दर उम्र के साथ होने वाले शारीरिक परिवर्तन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया ।
बता दें कि इस बैठक के माध्यम से एनजीओ दी एक्टिव ड्रीम्स की सीईओ राफिया खातून एवं डॉक्टर आलम आरा ने क्रमशः बारी – बारी से किशोरियों को माहवारी स्वच्छता के बारे में विस्तृत चर्चा करके जागरूक किया । साथ ही किशोरियों को माहवारी पर चुप्पी तोड़ते हुए इसे लेकर सामाजिक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया l ताकि किशोरियों के अन्दर माहवारी को लेकर शर्म की स्थिति दूर हो सके और स्वच्छता को बढ़ावा मिल सके ।
इस अवसर पर सीएचसी मिठौरा के अधीक्षक डॉक्टर अमित कुमार , चिकित्सा अधिकारी डॉ. शमशुल अफाक सिद्धकी , डॉ. श्याम बाबू , बीपीएम नवनीत उपाध्याय , बीसीपीएम अवनीश पटेल , विजयलक्ष्मी सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।