मिठौरा प्रभारी मणिकांत द्विवेदी की रिपोर्ट
सिन्दुरिया
महाराजगंज: सिंदुरिया थाने पर शनिवार को सीओ सदर अजय सिंह चौहान की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ । जिसमें राजस्व विभाग से सम्बंधित कुल 11 मामले आये । जिसमें से 6 मौके पर ही निस्तारित हो गया । शेष के निस्तारण हेतु संबंधित हल्का लेखपाल को निर्देशित किया गया ।
इस अवसर पर एसओ सिंदुरिया रामकृष्ण यादव, चौकी प्रभारी मिठौरा आरसी वरुण, एसआई ओमप्रकाश गुप्ता , नरेन्द्र मिश्रा, अंजनी कुमार, दुर्गेश गिरी, वीरेन्द्र सिंह, सोनू उपाध्याय, योगेन्द्र गौंड़ , अजीत सिंह , रीना रावत , खुशबू पाण्डेय , नीलम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।