India

जनसंपर्क अभियान : मोदी सरकार की 8वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देश के कोने-कोने में गरीबों तक पहुंचेगी भाजपा गरीबों के कल्याण व सुशासन पर होगा जोर

जनसंपर्क अभियान : भाजपा देशभर में मोदी सरकार की आठवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक व्यापक अभियान चलाएगी। इस अभियान में केंद्र और भाजपा शासित राज्यों के सभी मंत्री और पार्टी के निर्वाचित जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। इसमें गरीबों का कल्याण और सुशासन को लेकर पार्टी की प्राथमिकता पर फोकस किया जाएगा। भाजपा मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर देश के कोने-कोने में गरीबों तक पहुंचने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएगी। पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र और राज्य सरकारों के सभी मंत्री व निर्वाचित प्रतिनिधि इसमें हिस्सा लेंगे।

भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्वसनीय, लोकप्रिय, निर्णायक, बलिदानी और तपस्वी नेता करार दिया। पार्टी 30 मई से एक पखवाड़े तक मोदी सरकार की आठवीं वर्षगांठ मनाएगी। भाजपा 30 मई से 14 जून तक देश में सेवा, सुशासन और गरीबों के कल्याण विषय पर जनसंपर्क अभियान चलाएगी क्योंकि ये सभी चीजें पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की प्राथमिकता रही हैं।

इसके तहत बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक 75 घंटे का जनसंपर्क कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसमें सभी केंद्रीय मंत्री, भाजपा नीत राज्य सरकारों के मंत्री एवं निर्वाचित प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे और गांवों में जाएंगे। किसानों, महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों तक पहुंचने के लिए एक-एक दिन का समय तय किया गया है। अभियान में गरीबों के कल्याण और सुशासन की प्राथमिकताओं पर जोर दिया जाएगा।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top