India

नौसेना: आईएनएस उत्कर्ष पर आयोजित एक समारोह में स्वदेशी ALH हेलिकॉप्टर नौसेना में शामिल, ALH- MK III एयरक्राफ्ट HAL द्वारा है विकसित

नौसेना: आईएनएस उत्कर्ष पर आयोजित एक समारोह में भारतीय नौसेना की वायु स्क्वाड्रन (INAS) 325 में स्वदेश में निर्मित एएलएच एमके III हेलिकॉप्टरों को शामिल कर लिया गया। यूनिट भारतीय नौसेना में कमीशन की गई दूसरी एएलएच एमके III स्क्वाड्रन है।

इन हेलिकॉप्टरों ने इस साल की शुरुआत में पहली बार अंडमान द्वीप समूह के ऊपर उड़ान भरी थी। इन्हें आधिकारिक तौर पर 28 जनवरी को शामिल किया गया था। नौसेना की अंडमान निकोबार कमान के कमांडर इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह ने इन हेलिकॉप्टरों को 31 मई को भारतीय नौसेना में शामिल किया।

समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए स्वदेशी हल्के हेलिकॉप्टर एएलएच एमके III (ALH MK III)  को औपचारिक रूप से जनवरी 2022 में आईएनएस उत्कर्ष में शामिल किया गया था। एएलएच एमके III एयरक्राफ्ट हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा विकसित हैं और केंद्र सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने की योजना के अनुरूप सैन्य विमान क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक जबरदस्त छलांग है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top