मिठौरा प्रभारी मणिकांत द्विवेदी की रिपोर्ट
सिन्दुरिया
महराजगंज: सिंदुरिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत मोहनापुर निवासी शैलेष पुत्र राजेश्वर ने शनिवार को सिंदुरिया बाजार से अपनी चोरी हुई मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में रविवार को लिखित तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की माँग किया है ।
बताते चलें कि शैलेष ने अपनी तहरीर में लिखा है कि वह 4 जून दिन शनिवार की शाम करीब 6 बजे अपनी मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स यूपी 56 एच 6056 सिंदुरिया बाजार में खड़ी करके सब्जी लेने बाजार चला गया । पुनः जब वह बाजार करके लौटा तो देखा कि मौके से मोटरसाइकिल गायब है । उसने काफी खोजबीन किया किन्तु कुछ भी पता नहीं चला । ऐसे में उसने मोटरसाइकिल चोरी की इस घटना के सम्बन्ध में रविवार को सिंदुरिया थाने में एक लिखित तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की माँग किया है । ताकि उसे न्याय मिल सके ।
इस सम्बन्ध में सिंदुरिया थानाध्यक्ष रामकृष्ण यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में है और छानबीन की जा रही है ।